Monday, 20 March 2017

YouTube पर ऐसे होती है कमाई, ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप

Youtube पर वीडियोज से कमाई होती है। ये तो सभी जानते हैं, लेकिन यह कमाई होती कैसे है। कैसे वीडियोज डालने पर कमाई होती है। कितने पैसे मिलते हैं। ये सारे सवाल सभी के मन में घूमते रहते हैं। इस खबर में इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। सब्सक्राइब, लाइक्स और कमेंट का नहीं मिलता पैसा...
Youtube पर वीडियोज डालने के बाद उस पर आने वाले like, comment और सब्सक्राइब करने पर पैसा नहीं मिलता है। लोगों को लगता है कि अगर उनके चैनल पर सब्क्राइबर ज्यादा होंगे तो पैसे ज्यादा मिलेंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं है।

0 सब्सक्राइबर होने पर भी कमा सकते हैं रुपए

अगर आपके चैनल का एक भी सब्सक्राइबर नहीं है तो भी आप पैसे कमा सकते हैं।

क्या Views का मिलता है पैसा

Views से पैसा मिलता है तो लेकिन डायरेक्टली नहीं। पैसा सिर्फ आपको वीडियोज में आने वाले एड्स से मिलता है। लेकिन ये सही है कि आपके वीडियोज पर जितने व्यू आएंगे उसके ही हिसाब से आपके वीडियो पर एड आएंगे।

सभी एड का मिलता है पैसा
वीडियो के शुरूआत में आने वाले एड से लेकर, डिस्प्ले एडबैनर एड सभी का पैसा मिलता है।

कौन देख रहा है आपका वीडियो ये भी है जरूरी

ये बात सही है कि वीडियो पर आने वाले Views से पैसा मिलता है। लेकिन कितने Views पर पैसा मिलता है इसके लिए ये भी जरूरी होता है कि वीडियो

किस देश में ज्यादा देखा जा रहा है। अगर आपका वीडियो अमेरिका में ज्यादा देखा जा रहा है तो निश्चित तौर पर आपकी कमाई ज्यादा होगी।

क्या है CPM और RPM

आपको कितना पैसा मिलेगा यह इन दोनों पर ही डिपेंड करता है।

CPM- cost per one thousand impression

इसका मतलब होता है कि अगर आपके वीडियो पर 1 हजार बार एड आते हैं तो गूगल उनके लिए एडर्वटाइजर से कितना पैसा ले रहा है।

RPM -revenue per one thousand dipression

यानि गूगल अपना 45 प्रतिशत कट रखने के बाद आपको कितना पैसा दे रहा है।

एड का रेट भी होता है अलग-अलग

इस सबके बाद बाद आती एड के रेट की तो यह हर रीजन में अलग-अलग होता है। यह घटता बढ़ता रहता है।

अकाउंट में आता है पैसा

इन वीडियोज से मिलने वाला पैसा आपके बैंक अकाउंट में आता है। इसमें जनवरी में किए गए काम का पैसा आपको फरवरी की 20 से 25 तारीख के बीच में मिलता है।

No comments:

Post a Comment